पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

लखनऊ हाइवे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार हुआ गम्भीर रूप से घायल

✍️ Admin 📅 01 May, 2026 ⏰ 10:19 PM 👁 153 views



गोंडा। गोंडा-लखनऊ हाइवे पर प्रहलादगंज मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में खपरहिला, बुढवलिया निवासी जगदीश डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हुआ जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट आई है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को संभाला और परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में जगदीश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है।

📤 शेयर करें: