पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

बाइक से ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत दूसरा घायल

✍️ Admin 📅 15 July, 2026 ⏰ 04:58 PM 👁 107 views

मनकापुर गोण्डा। दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन के टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई और बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने सीएचसी पहुचाया। 
कोतवाली क्षेत्र के मूसेगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सरैया खास निवासी अजय चौहान (23) पुत्र नीबर चौहान मंगलवार रात अपने मित्र अंकित भारती (20) निवासी ग्राम अम्बरपुर खेशरी, मनकापुर के साथ बाइक से थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम चौखट स्थित अपनी ससुराल पत्नी उर्मिला से मिलने जा रहे थे। 

रात करीब नौ बजे क्षेत्र के मूसेगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आए एक अज्ञात चारप हिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 पिता ने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की सूचना रात करीब 11 बजे पुलिस से मिली।वही थानाध्यक्ष गौरव सिह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

📤 शेयर करें: