पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

किशुनदास रेलवे क्रासिंग का बैरियर तोड़कर वाहन का ड्राइवर फरार आरपीएफ ने की पहचान

✍️ Admin 📅 03 August, 2026 ⏰ 07:14 PM 👁 72 views



गोण्डा। किशुनदासपुर रेलवे समपार फाटक पर एक चार पहिया वाहन चालक ने बैरियर तोड़कर रेलवे को लाखों का नुकसान पहुंचा दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है और वाहन की पहचान कर ली गई है।
आरपीएफ के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। आरपीएफ के अनुसार बैरियर को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो चुकी है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📤 शेयर करें: