पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

हाइवे पर भीषण सड़क हादसा 28 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी कई घायल

✍️ Admin 📅 04 September, 2026 ⏰ 01:39 PM 👁 127 views



अयोध्या। थाना कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम मखवापुर के पास सुबह डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दिया। 28 महिला पुरुष एवं बच्चे लखीमपुर खीरी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में ट्रैक्टर चालक 27 वर्षीय विकास वर्मा समेत कई यात्री घायल हो गए।  PRV-112 ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रुदौली पहुंचाया। भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। हादसे के चलते NH-27 पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को हटाने के बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया गया।


📤 शेयर करें: