पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

एंबुलेंस की सक्रियता से घायल व्यक्ति को समय से मिला इलाज बची जान

✍️ Admin 📅 10 January, 2026 ⏰ 04:45 PM 👁 85 views


हुजूरपुर बहराइच। ग्राम जगतपुर जलालपुर, थाना हुजूरपुर क्षेत्र में मारपीट हमले की घटना में 35 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र बिंकू लाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा ने अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए तुरंत सहायता उपलब्ध कराई।
एम्बुलेंस संख्या UP32FG0566 को मौके पर रवाना किया गया। एम्बुलेंस में तैनात EMT पंकज मिश्रा ने घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जबकि पायलट अरविंद मिश्रा ने सुरक्षित और तेज़ी से एम्बुलेंस को घटनास्थल से अस्पताल तक पहुँचाया।
समय पर मिली चिकित्सा सहायता के कारण घायल की स्थिति को नियंत्रित किया जा सका और आगे के उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता, समर्पण और मानवीय सेवा भावना की सराहना किया।

📤 शेयर करें: