पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई 6 मौतों से दहल उठा गोंडा कोहराम

✍️ Admin 📅 21 October, 2026 ⏰ 11:11 AM 👁 133 views

गोंडा। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई अलग - अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौतों से गोंडा दहल गया है। अलग - अलग क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर आ रही है। 

मूर्ति विसर्जन में मंगलवार को धानेपुर में एक अधेड़ की डूबने से मौत के बाद तरबगंज क्षेत्र के तीन लोगों की डूबने की घटना हुई। इस घटना को लोग भूल नहीं पाए थे कि इसी बीच अयोध्या हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम राजा सगरा के पास मूर्ति विसर्जन से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं।

📤 शेयर करें: