कॉपरेटिव बैंक घोटाले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
गोंडा। जिले में यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
साढ़े 21करोड रुपए के ऋण घोटाले में
अयोध्या से जय प्रताप सिंह व राज प्रताप सिंह समेत दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।
दोनों अभियुक्त जनौरा कृष्णानगर कॉलोनी अयोध्या के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ, साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है।
घोटाले के मुख्य आरोपी को अब तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है। हर बार वह पुलिस को चकमा देकर बच निकलता है।