पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Attack

बीडीसी प्रतिनिधि पर चाकू से हमले के प्रयास में युवक पकड़ाया जांच में जुटी पुलिस

✍️ Admin 📅 13 October, 2026 ⏰ 05:24 PM 👁 205 views

बालपुर गोंडा। ग्राम पंचायत रेरूवा के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पर चाकू से हमला करने के प्रयास में गांव का एक युवक पकड़ा गया। चाकू एवं युवक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत रेरुवा के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार शुक्ला पर चाकू से हमला करने की कोशिश में गांव के युवक अभिषेक ओझा को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने चाकू एवं हमलावर युवक को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

ग्राम रेरुवा शुक्लनपुरवा निवासी पीड़ित सत्येन्द्र  शुक्ला पुत्र इन्द्रपाल शुक्ला ने बताया कि उसकी हरसिंहपुर बाजार में दुकान है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार को दोपहर में ग्रामपंचायत परसागोंडरी के गांव गुरुपुरवा निवासी अभिषेक ओझा पुत्र मुकुंद नारायण ओझा हाथ में रामपुरी चाकू लेकर दुकान में घुस आया और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। दुकान के अंदर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर दौड़े और आरोपी को पकड़कर दबोच लिया, जिससे दुकानदार की जान बच सकी। सूचना पर पहुंची बालपुर चौकी पुलिस आरोपी अभिषेक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। पुलिस ने मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी अभिषेक ओझा आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे पहले भी वह गांव के ही कृष्ण नारायण शुक्ल लम्बू पुत्र दीनानाथ शुक्ल को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था और कुछ दिन पूर्व अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके घर पर धमकाने भी गया था।

पीड़ित ने बालपुर चौकी प्रभारी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि यदि आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है, जिससे पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। बालपुर चौकी प्रभारी वीर पाल सिंह ने कहा कि इस मामले क  जांच पड़ताल के उपरान्त आरोपी  युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

📤 शेयर करें: