देवी पाटन मण्डल वासियों के लिए खुशबरी घाघरा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण हेतु सर्वे शुरू
गोंडा। बहराइच जनपद के जरवल रोड में स्थित घाघरा नदी पर अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दूसरे पुल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। यह पुल संजय सेतु और रेलवे पुल के बीच बनेगा। फोर लेन पुल निर्माण से देव पाटन मंडल के सभी जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।