पतंजलि ने पूर्व भाजपा सांसद पर 50 करोड़ रुपए की मानहानि का दायर किया मुकदमा
गोंडा। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गोंडा के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है
बृजभूषण शरण सिंह ने सार्वजनिक मंच पर पतंजलि के घी को नकली बताया था। लगभग एक साल पहले और 2022 में भी इसी तरह के बयान उन्होंने दिए थे। कंपनी का दावा है कि इन बयानों से उसके उत्पादों और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा तथा व्यावसायिक नुकसान हुआ।
मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) में है। 15 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। बृजभूषण की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अगली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को तय है।