पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Competition

31 अक्टूबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव होगी युवाओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिता

✍️ Admin 📅 27 October, 2026 ⏰ 06:30 PM 👁 17 views



गोण्डा 27 अक्टूबर 2026. - राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। आयोजन आगामी 31 अक्टूबर  को प्रातः 9 बजे टाउन हॉल निकट गांधी पार्क  में किया जाएगा। इस उत्सव की थीम “नशा मुक्त युवा फॉर-विकसित भारत” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

*15 से 29 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग*

 युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा प्रतिभाग कर सकते हैं, जो जनपद गोण्डा के निवासी हों अथवा जनपद में अध्ययनरत हों। प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड तथा कक्षा 10 की अंकतालिका अथवा प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों का My Bharat Portal पर पंजीकरण होना आवश्यक है।

*इन प्रतियोगिताओं में मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर*

जनपद स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग तथा कविता लेखन शामिल हैं। लोक नृत्य एवं लोक गीत की समूह प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति की अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक समूह में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।  नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे तथा प्रस्तुति की अधिकतम अवधि सात मिनट निर्धारित है। नुक्कड़ नाटक हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किया जा सकता है। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में आयोजित होगी, जिसके लिए अधिकतम 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

युवा उत्सव में प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में प्रतिभाग कर सकेगा। प्रतियोगिताओं में शामिल होने से पूर्व My Bharat Portal पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल टाउन हॉल निकट गांधी पार्क गोण्डा में पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में युवा उत्सव में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

📤 शेयर करें: