गोंडा के लाल ने किया कमाल मुम्बई टी ट्वेन्टी टीम में हुआ सेलेक्शन
गोंडा। गोंडा के लाल ने जिले का नाम रोशन किया। भारतीय क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में मुम्बई की टीम से गोंडा के आदित्य सिंह खेलेंगे।
भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में आदित्य सिंह क्रिकेट खेलेगा। इस लीग में भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे , श्रेयस अय्यर, सूर्यकमार यादव,यशस्वी जायसवाल, श्रद्धालु ठाकुर और तुषार देश पाण्डेय जैसे बड़े क्रिकेटर भी लीग में हिस्सा लेंगे। इस लीग के ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं।आदित्य सत्य प्रकाश सिंह का सिलेक्शन मुंबई T20 टीम में हुआ है। आदित्य सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के निवासी है।