पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

ट्रंप से बात होने के बाद बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की- बहुत कुछ बदल सकता है

✍️ Admin 📅 21 September, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 44 views

इमेज स्रोत, Justin Tallis - WPA Pool/Getty Images यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है और वो न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं. ज़ेलेंस्की ने रविवार देर रात को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि ट्रंप से होने वाली बैठक बहुत कुछ बदल सकती है. ज़ेलेंस्की ने लिखा, "मैंने अभी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की. यह एक अहम बातचीत थी और हमने कई मुद्दों पर बात की. हम न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं और यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है. बातचीत आगे बढ़ रही है." "मैंने राष्ट्रपति को स्टीव विटकॉफ़ और जेरेड कुशनर के किएव दौरे के लिए धन्यवाद दिया. हमने ज़रूरी बातों पर विस्तार से चर्चा की और उन्होंने यूक्रेन की स्थिति को ख़ुद देखा. शांति की कोशिश हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है." "हम अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और वास्तव में बड़े क़दम उठाने के लिए तैयार हैं." उन्होंने लिखा, "मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिंडसे ग्राहम बिल को क़ानून बनाने के लिए धन्यवाद दिया. हम सभी सहमत हैं कि शांति होनी चाहिए. यूक्रेन के साथ खड़े सभी लोगों का धन्यवाद!" दरअसल, लिंडसे ग्राहम बिल हाल ही में क़ानून बना है, जब डोनाल्ड ट्रंप के इस पर हस्ताक्षर हुए हैं. इससे पहले इसे अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में पास किया गया. यह क़ानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस ख़रीदने वाले शीर्ष पाँच देशों (जैसे भारत और चीन) पर 100% तक का भारी-भरकम आयात शुल्क (टैरिफ़) लगाने का अधिकार देता है. इमेज स्रोत, Chandradeep Kumar/ The India Today Group via Getty Images दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार देर रात प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने डीयू छात्रसंघ का चुनाव घपले से जीता है. अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि बीजेपी का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा." "जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी हालत युवाओं के बीच कितनी जर्जर है ये कहने की ज़रूरत नहीं है. दरअसल, बीजेपी सारे पद हारी है. बीजेपी समर्थित प्रत्याशी झूठे सर्टिफ़िकेट से जीते हैं, सच्ची मतगणना से नहीं." उन्होंने लिखा, "बीजेपी के ऊपर अपनी नैतिक जीत अर्जित करने वाले विपक्ष के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. इसी अन्याय और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम सबको एकजुट होना होगा तभी बदलाव आएगा." गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव नतीजों में तीन प्रमुख सीटों पर एबीवीपी और एक पर निर्दलीय विजयी रहे हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) चीन की 13 वर्षीय तैराक यू ज़िदी ने एशियन गेम्स के पहले दिन महिलाओं की 200 मीटर बटरफ़्लाई स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया. यू ज़िदी ने 2 मिनट 05.08 सेकंड के समय के साथ रेस पूरी की और इस दौरान एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया. यू ज़िदी का समय तीन साल पहले उनकी हमवतन तैराक झांग युफ़ेई के रिकॉर्ड से क़रीब आधा सेकंड बेहतर रहा. उन्होंने अपनी टीम की साथी चांग मोहान को तीन सेकंड से अधिक के अंतर से पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. गोल्ड मेडल जीतने के बाद यू ज़िदी ने अपने प्रदर्शन को "सिर्फ़ ठीक-ठाक" बताया. उन्होंने कहा कि उनकी बटरफ़्लाई तकनीक में अभी सुधार की गुंजाइश है. यू ज़िदी ने कहा, "मैं इससे भी तेज़ तैरना चाहती हूं. यहां मैंने अपने समय में 0.9 सेकंड का सुधार किया है और मुझे विश्वास है कि अगली बार मैं इससे बेहतर प्रदर्शन करूंगी." यू ज़िदी को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए चीन की उभरती हुई तैराकों में गिना जा रहा है. एशियन गेम्स में वह अभी दो और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी. इससे पहले यू ज़िदी ने 12 साल की उम्र में विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतकर सुर्ख़ियां बटोरी थीं. वह पिछले साल चीन की 4x200 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले टीम का हिस्सा थीं, जिसने कांस्य पदक जीता था. इसके साथ ही वह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की तैराक बनी थीं. इमेज स्रोत, Oleg Palchyk/Global Images Ukraine via Getty Images सीरिया के उत्तरी हिस्से में अलेप्पो प्रांत के अल-ऐस शहर में सोमवार सुबह कई धमाके हुए. सीरियाई सरकारी टेलीविज़न अल-इख़बारिया समेत कई मीडिया संस्थानों ने इन धमाकों की जानकारी दी है. बीबीसी फ़ारसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया, धमाके सीरियाई रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक हथियार डिपो में हुए. घटना के बाद इलाक़े में स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि, अब तक धमाकों में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुछ स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों में इन धमाकों के पीछे इसराइली हवाई हमले की आशंका जताई गई है. हालांकि, बीबीसी इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. इन रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि निशाना बनाया गया डिपो तुर्की के समर्थन वाले हथियारों को रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें. - हामिद अंसारी ने हिंदू दक्षिणपंथ को लेकर क्या हवाला दिया जिस पर बोले योगी और ओवैसी - चीन के सैन्य तैनाती के नियम बदलने को क्यों युद्ध की तैयारी से जोड़ा जा रहा है - कोम्बुचा आपकी सेहत के लिए कैसी ड्रिंक है, किस तरह बनाई जाती है - काबुल के 'महाविनायक': कब और कैसे अफ़ग़ानिस्तान में मिले प्राचीन गार्देज़ गणपति?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: