पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

✍️ Admin 📅 03 October, 2026 ⏰ 07:52 PM 👁 91 views



करनैलगंज गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के जहगिरवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भुट्टा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। दूसरी ओर तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतक की पहचान जहगिरवा निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार गौतम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शिवकुमार रोज की तरह करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग पर भुट्टा बेचकर अपने तीन छोटे बच्चों और परिवार का पेट पालता था। गुरुवार को भी वह भुट्टा बेच रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्यास लगने पर वह पास लगे नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान नल के पास छिपे किसी विषैले जंतु ने उसे डस लिया। जंतु के काटते ही वह वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

📤 शेयर करें: