यूपी चुनाव: AIMIM ने इस सीट से घोषित किया प्रत्याशी, ओवैसी ने किसे दिया टिकट?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने भिनगा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. AIMIM ने यहां से दद्दन खान को प्रत्याशी बनाया है. ओवैसी ने सोमवार को उनके नाम की घोषणा की. AIMIM प्रमुख ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, 'उत्तर प्रदेश के भिनगा विधानसभा सीट से जनाब दद्दन खान को AIMIM का उम्मीदवार बनाया जाता है. इंशाअल्लाह! जीत के बाद दद्दन खान विधानसभा में गरीबों और मज़लूमों की आवाज़ मजबूती से उठाएंगे.' उत्तर प्रदेश के भिनगा विधानसभा सीट से जनाब दद्दन खान को AIMIM का उम्मीदवार बनाया जाता है। इंशाअल्लाह! जीत के बाद दद्दन खान विधानसभा में ग़रीबों और मज़लूमों की आवाज़ मजबूती से उठाएंगे। https://t.co/A5lvRSSSz9 श्रावस्ती जिले की भिनगा सीट से मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी इंद्राणी वर्मा विधायक हैं. साल 2022 में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार पद्मसेन चौधरी को शिकस्त दी थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां से सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा को हराया था. अब साल 2027 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने यहां से दद्दन खां को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के बाद हुए चुनावों में सपा लगातार हार का सामना करती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग कभी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज की अपनी कोई राजनीतिक ताकत बने और वह अपने मान-सम्मान तथा राजनीतिक हिस्सेदारी की बात करे. 'गुमराह करने वाला...', राहुल गांधी के फॉर्म-6 आरोपों का EC ने किया फैक्ट चेक उन्होंने कहा, सपा के लोग बस यह चाहते हैं कि अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, भैया के आगे-पीछे दौड़ता रहे और वोट देकर फिर सो जाए. हमारी मस्जिदें टूटती रहें, झूठे इल्जाम लगाकर एनकाउंटर कर दिया जाए या फिर जेल में डाल दिया जाए. गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरूप का इक्का'! शैलजाकांत मिश्रा एबीपी लाइव में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है. पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से पूरी की. अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं.
स्रोत: ABP Hindi