पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'

✍️ Admin 📅 12 October, 2026 ⏰ 11:49 AM 👁 34 views

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आक्रामक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) फिर आंदोलन करेगी. सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की तारीख पूछने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे.  आशुतोष रांका ने कहा कि हम अभी दिल्ली पुलिस से डेट मांगने जा रहे हैं कि जंतर मंतर पर कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं? पुलिस डेट नहीं देगी तो हम फिर कॉल लेंगे. दिल्ली पुलिस को मौका दे रहे हैं कि हमें तारिख बताएं कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं.  पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दें- सौरव दास वहीं सौरव दास ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना सबका अधिकार है. हमेशा पुलिस की शिकायत आती है. इस बार हमने पुलिस से कहा है कि आप बताओ कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं? हम पुलिस को ऑप्शन दे रहे हैं कि वो बताए कि हम कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं. पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देंगे. उसके बाद फिर कॉल लेंगे.  #WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das says, "Police tells everyone to approach them 10 days in advance. We are now saying that they have the choice to tell us the date and time (for protest at Jantar Mantar). We are giving them 24-hour ultimatum." 10 अक्टूबर को सीजेपी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. इसके बाद सीजेपी के तीनों चेहरों अभिजीत दीपके, सौरव और आशुतोष तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया. उन्हें समर्थन दे रहे 3000 से अधिक लोगों को भी दिल्ली में अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया. तीनों नेताओं को अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने रिहा कर दिया और शर्तें लगाई कि वो एक साल तक शांति भंग नहीं करें. इससे पहले सीजेपी ने मुंबई और बेंगलुरु में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किए.  जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. Mail Id- jeevanp@abpnetwork.comLinkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: