पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

बिहार में नाव हादसे में बच्चों की मौत पर चिराग पासवान ने ये कहा

✍️ Admin 📅 14 October, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 57 views

बिहार के राघोपुर दियारा में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत पर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने शोक जताया है. चिराग पासवान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे में कई लोगों की मौत की ख़बर बेहद दुःखद है." उन्होंंने लिखा, "वर्तमान में एसडीआरएफ़ की टीम राहत और बचाव के काम में लगी है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है. इस संबंध में ज़िलाधिकारी से मेरी बात हुई है. केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से पीड़ितों को कैसे ज़्यादा से ज़्यादा मदद मिल सके इसपर भी विस्तृत बातचीत हुई." चिराग पासवान हाजीपुर संसदीय सीट से एलजेपी (रामविलास) के सांसद हैं. जिस इलाक़े में यह नाव दुर्घटना हुई है वह उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में आता है. बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई. नाव में सवार ग्रामीण एक दूसरे गाँव जा रहे थे, जहाँ उन्हें एक भोज में शामिल होना था. स्थानीय लोगों के मुताबिक़, भगतान टोला (रामपुर श्यामचंद पंचायत) में माता महारानी स्थान के पास सिंहेश्वर राय नाम के व्यक्ति के घर पर भोज का आयोजन किया गया था. क़रीब 20 लोग एक छोटी नाव में सवार होकर जा रहे थे. बिहार के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, स्थानीय लोगों ने क्या बताया? इमेज स्रोत, Milos Bicanski/Getty Images अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज़्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर होंगे. मार्को रुबियो भारत में मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, "उज़्बेकिस्तान में विदेश मंत्री रुबियो सी5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इसका मक़सद इस बात पर जोर देना है कि यह कूटनीतिक मंच रणनीतिक सहयोग अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के लिए अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य को बढ़ावा देता है." विदेश मंत्री सी5 समूह के सभी देशों, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया, "इसके बाद विदेश मंत्री इस साल अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे. वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे, ताकि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया जा सके, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की जा सके." विदेश मंत्री रुबियो कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसका मक़सद व्यवसायिक निवेश और आर्थिक सहयोग के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके. इमेज स्रोत, Tiziana FABI / AFP via Getty Images वेटिकन ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि पोप लियो को फेफड़ों का कैंसर होने का पता चला है, लेकिन उनके दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को निकालने के लिए की गई सर्जरी सफल रही. 71 वर्षीय पोप की मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में 90 मिनट तक सर्जरी हुई. इसके बाद उनमें लंग एडेनोकार्सिनोमा होने का पता चला. वेटिकन ने कहा, "ऑपरेशन सफल रहा और इसमें कोई जटिलता नहीं आई." उसने आगे कहा, "ऑपरेशन के बाद पोप सामान्य रूप से होश में आए और थोड़ी देर निगरानी में रहने के बाद अपने कमरे में लौट गए." गांठ का पहली बार पता उन जांचों के दौरान चला, जिन्हें वेटिकन ने "नियमित जांच" बताया है. पोप के लगभग एक सप्ताह तक अस्पताल में रहने की उम्मीद है. इससे पहले, बड़ी संख्या में लोग पोप के लिए घंटों तक अस्पताल के बाहर इंतज़ार करते रहे. जब पोप की कार वहां से गुज़री, तो लोगों ने उनका अभिवादन किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए नारे लगाए. इस दौरान पोप ने कार की पीछे की खिड़की से हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद अस्पताल की सीढ़ियों पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. उनमें से एक ने सहानुभूति जताते हुए कहा, "मुझे दुख है." इस पर पोप मुस्कुराए और कंधे उचकाए. उन्हें भरोसा दिलाया गया, "हम आपके साथ हैं." अपने बयान में वेटिकन ने कहा कि पोप के दाहिने फेफड़े का पूरा निचला हिस्सा निकाल दिया गया, "ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रक्रिया पूरी तरह से की गई है." वेटिकन के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि कैंसर के फैलने के कोई संकेत हैं या नहीं. ईरान की आईआरजीसी नौसेना के कमांडर ने कहा है के वे होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी बेड़े का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि हमला कर उसे डूबा सकें. आईआरजीसी ने दावा किया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण है. आईआरजीसी की इस चेतावनी के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरानी नेवी कमांडर के पास नौसेना बची ही नहीं है. सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अमेरिकी सेना और क्षेत्रीय सहयोगी स्पष्ट तौर पर होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण रखते हैं. कल ही अमेरिकी सेना ने खाड़ी के सहयोगी देशों के 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल को होर्मुज़ स्ट्रेट के ज़रिए पास कराया है, 28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला किया था. उस हमले के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार जारी है. इस संघर्ष में होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर खींचतान सबसे अहम है, जो दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. - सौरव दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया- रत्ना सिंह - 'कपड़े खींचे और धक्का दिया'- दिल्ली प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारियों की आपबीती - ममता बनर्जी पर 'हमले' की कोशिश, अब तक क्या-क्या पता है? - 'मेरे कोच में लोग शराब पी रहे हैं'- हिमश्री ने आख़िरी कॉल में परिवार को बताया, फिर क्या हुआ?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: