पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'

✍️ Admin 📅 16 October, 2026 ⏰ 06:53 PM 👁 47 views

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? अभिजीत दीपके को सिर्फ इसलिए हिरासत में लिया गया है, क्योंकि उन्होंने भारतीय तिरंगा थाम रखा था. जरा सोचिए, आजाद भारत में हमारे युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है.  बनर्जी ने कहा कि यह एक अघोषित आपातकाल से कम नहीं है. जो सरकार असहमति से डरती है, वह अब पूरी एक पीढ़ी को डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश कर रही है. यह एक ऐसी फासीवादी व्यवस्था का रवैया है, जो अपनी मर्जी से न चलने वाली किसी भी आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकती.  आप पूरी पीढ़ी को चुप नहीं करा सकते: अभिजीत दीपके ममता ने कहा कि अभिजीत, आशुतोष, सौरव, आप भारत के युवाओं के साहस, जमीर और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. किसी की आवाज दबाकर आप पूरी एक पीढ़ी को चुप नहीं करा सकते. आपकी दीदी पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी हैं. कोई भी धमकी, कोई भी हिरासत या सत्ता का कोई भी दुरुपयोग लोकतंत्र की भावना को कुचल नहीं सकता. जागो, भारत! लोकतंत्र, आजादी और असहमति जताने के अधिकार की यह लड़ाई जारी रहेगी. सीजेपी ने प्रेस रिलीज में क्या बताया?  वहीं, ममता बनर्जी की गिरफ्तारी के बाद अभिजीत दीपके ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. इसमें बताया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके को आज दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचने से पहले ही एहतियातन हिरासत में लिया. दीपके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे थे.  यह कार्रवाई उस समय हुई, जब अभिजीत दीपके एनसीपी-एससीपी के प्रवक्ता अनीश गावंडे के आवास के बाहर अकेले पैदल जा रहे थे. इस दौरान उनके साथ न कोई भीड़ थी और न ही किसी तरह का प्रदर्शन किया जा रहा था. कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: