पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

✍️ Admin 📅 16 October, 2026 ⏰ 06:11 PM 👁 31 views

दिल्ली पुलिस ने लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम में जाते हुए अभिजीत दीपके को डिटेन कर लिया है. सीजेपी संस्थापक दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे इस रैली का आह्वान किया था. अब इस पर पर सीजेपी ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'तिरंगा तो लहरा कर रहेगा, रोक सको तो रोक लो.' सीजेपी ने डिटेन का वीडियो जारी करते हुए कहा, 'अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह सरकार युवाओं के राष्ट्रीय ध्वज लहराने से इतनी डरी हुई है.'  दीपके बोले- तिरंगा फहराना है; पुलिस बोली- डिटेन हो इधर जिस वीडियो को जारी किया गया है, उसमें एक पुलिस अफसर अभिजीत को कहते हैं, कि यहां बीएनएसएस की धारा 163 लगी हुई है. हम आपको डिटेन कर रहे हैं. इस पर दीपके कहते हैं कि मैं तिरंगा फहराना चाहता हूं. अगर यहां रोक लगी है, तो कहीं और जगह बता दें. इसके बाद पुलिस अफसर कह रहे हैं, कि हम आपको बता देंगे, अभी आपको डिटेन किया है. इसके बाद दीपके पूछते हैं, कि मैंने तो कोई कानून नहीं तोड़ा तो अफसर कहते हैं कि आप के पीछे भीड़ है. इस पर दीपके कहते हैं, कि वो तो अकेले हैं. भीड़ नहीं मीडिया है. इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी अभिजीत को खींचकर ले जाते हैं.  Abhijeet Is Detained By Delhi Police!!! This is government is so scared of the youth waving national flag!! TanaShah!! https://t.co/Bdv8dJZCpc इसके अलावा एक अन्य वीडियो शेयर किया है. अभिजीत इसमें तिरंगा लहरा रहे हैं. सीजेपी ने इस पोस्ट पर कहा है कि अभिजीत की गिरफ्तारी उनके अधिकारों का घोर उल्लंघन है. यह सरकार जितने लोगों को गिरफ्तार करेगी, उतने ही और युवा सड़कों पर उतर आएंगे.  एक अन्य वीडियो में कई लोगों की भीड़ तिरंगा रैली निकालते नजर आ रही है. इसमें वो आजादी के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए कहा है कि तिरंगा तो हम लहराकर रहेंगे, रोक सको तो रोक लो.  मंडी हाउस से नेहा बोरा अरेस्ट इधर, AISF की नेहा बोरा को मंडी हाउस से पुलिस ने हिरासत में लिया है. वीडियो जारी करते हुए नेहा बोरा ने लोगों से मंडी हाउस आकर मार्च करने का आह्वान किया था. हिरासत में लेने के बाद नेहा ने कहा भी कि ये हिंदुस्तान को बचाने की लड़ाई है. तिहाड़ भेज दीजिए.  कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: