पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

फारूक अब्दुल्ला के PAK वाले विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का रिएक्शन-'टुकड़े टुकड़े गैंग...'

✍️ Admin 📅 24 October, 2026 ⏰ 07:42 PM 👁 13 views

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के 'पाकिस्तान रक्षा कर रहा'  वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने उन्हें गद्दार तक कह दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला नमक हराम है, टुकड़े-टुकड़े गैंग है.  इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला को सीमा के उस पार भी देखना चाहिए, और वहां के कश्मीरियों की बदहाल स्थिति पर नजर डालनी चाहिए. यहां कश्मीर में हालात अच्छे हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया और कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा बन गया है.  फ़ारूख़ अब्दुल्ला नमक हराम है,टुकड़े टुकड़े गैंग है। https://t.co/HJJXQImJ41 कांग्रेस नेता ने भी दिया रिएक्शन इधर, अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस नेता चौधरी लाल सिंह का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला साहब को राजनीति का काफी अनुभव है. वे कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. कई बार सांसद भी रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा और लोकसभा दोनों में अपनी भूमिका निभाई है. इसके अलावाव वे अपनी क्षेत्रीय पार्टी के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं.  चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि, उनके अनुभव के आधार पर उन्होंने जो कुछ कहा है, उसके पीछे उनका अपना तजुर्बा हो सकता है, लेकिन मैं उनकी बात से सहमत नहीं हूं. पाकिस्तान की क्या मजाल है कि वह जम्मू कश्मीर को बचा सके?  अगर आज जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है, तो वह हिंदुस्तान की बदौलत है. क्या बोले अब्दुल्ला, जिसपर गरमाई सियासत? बारामूला में पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं? क्या आपको लगता है कि वे आपको न्याय दिलाएंगे? लड़ने का साहस रखें, वरना आप पूरी तरह खत्म हो जाएंगे. आपकी पहचान मिट जाएगी. वे आज दुनिया के दबाव के कारण चुप हैं. हमारा पड़ोसी लगातार पीछे पड़ा है. वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मुद्दा अभी तक सुलझा नहीं है. वह हमारी रक्षा कर रहा है. वरना, उनके इरादे तो अच्छे नहीं हैं.  कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: