पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

✍️ Admin 📅 27 October, 2026 ⏰ 11:04 AM 👁 14 views

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार (27 अक्टूबर 2026) की सुबह 5:30 बजे के करीब तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद था. इस वजह से समुद्र किनारे मौजूद इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की आशंका है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवात बीते 6 घंटों में करीब 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ चुका है. सुबह 5:30 बजे यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था. तूफान काकीनाडा से करीब 300 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओडिशा के गोपालपुर से 380 किलोमीटर दक्षिण और मछलीपट्टनम से 390 किलोमीटर पूर्व में स्थित था. IMD के अनुसार तूफान 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है. इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की दोपहर से पहले आंध्र प्रदेश और यनम के तट के बीच, बापटला और विशाखापत्तनम के आसपास तट पार करने की बहुत संभावना है. तूफान की अधिकतम हवा की रफ्तार तट से टकराते समय 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. हवा के तेज झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग विशाखापत्तनम में लगे डॉपलर मौसम रडार की मदद से तूफान पर लगातार नजर रख रहा है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी ताजा चेतावनियों का पालन करना चाहिए.  मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने, निचले और जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जान-माल के नुकसान को कम से कम करने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार ने आपदा प्रतिक्रिया टीमों को तैनात कर दिया है, संवेदनशील इलाकों में तैनात अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए हैं. गंजाम, गजपति, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी उन जिलों में शामिल हैं, जहां भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. तटीय और अन्य जोखिम वाले इलाकों में मछली पकड़ने की गतिविधियों और पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और स्थानीय लोगों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. चक्रवात अर्नब को देखते हुए  NDRF की टीम अलर्ट मोड पर है. इस पर NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने कहा कि अर्नब को देखते हुए, हमने NDMA और कैबिनेट सचिव के स्तर पर बैठकें कीं, ताकि इससे निपटने के लिए एक रणनीति बनाई जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि चक्रवात के दौरान किसी की जान न जाए. #WATCH | Delhi: On disaster preparedness and deployment of NDRF teams amid ongoing Cyclone Arnab, NDRF DIG Mohsen Shahedi says, "...Considering this, we had meetings at the NDMA and at the level of the Cabinet Secretary to work out a strategy to counter this and ensure that there is a zero-casualty cyclone. 31 NDRF teams have been requisitioned and deployed in the states of Andhra Pradesh, Odisha, Telangana, Chhattisgarh, and the UT of Yanam. In Andhra, we have 12 teams; in Odisha, we have 9 teams; in Chhattisgarh, we have 4 teams; in Telangana, we have 3 teams; and in Yanam, we have 2 teams. Besides this, we have 60 ODRF teams in Odisha, and about 11 SDRF teams are deployed in Andhra Pradesh and other areas. We also have SDRF teams in Chhattisgarh." He further adds, "The evacuation plan is ready, and as per the requirement in impact areas where there could be flooding in low-lying areas, the process of evacuation is already in place and underway right now. Cyclone shelters have been identified with basic amenities, reserve teams are placed, and all medical facilities are prepared..." ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील के एक द्वीप पर स्थित मां कालीजाई मंदिर को भक्तों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. चक्रवात अर्नब के कारण मौसम खराब हो गया है. इस वजह से मंदिर तक जाने वाली बोट सर्विस को भी रोक दिया गया है. #WATCH | Khordha, Odisha | Maa Kalijai Temple, located on an island in Chilika Lake, is temporarily closed for devotees and boat services to the temple are suspended due to prevailing inclement weather conditions as a result of Cyclone Arnab https://t.co/gUgiTrhwLc

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: