पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

✍️ Admin 📅 27 October, 2026 ⏰ 09:46 PM 👁 25 views

कांग्रेसम की केरल इकाई के सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने बिना शर्त माफी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट के वकील मीनेश दुबे की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए सनी जोसेफ ने कहा कि इस पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है और उससे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है. केरलम कांग्रेस चीफ ने मांगी माफी उन्होंने खुद भी इस मामले में बिना शर्त माफी मांगी है. गौरतलब है कि केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को असम्मानजनक तरीके से संबोधित करते हुए उनसे पद छोड़ने के लिए कहा गया था. इस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ था. KIIFB में अनियमितताओं की होगी जांच इधर, केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को कहा कि केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के कामकाज में कथित अनियमितताओं की जांच की जाएगी. इसमें भूमि अधिग्रहण, कर्ज लेने और खर्च से जुड़े मामले भी शामिल होंगे. राज्य विधानसभा में अनुपूरक मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए सतीशन ने कहा कि केआईआईएफबी पर गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में उसके कामकाज और राज्य पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं. उन्होंने कहा, "सार्वजनिक धन से जुड़ी सभी अनियमितताओं की जांच की जाएगी. इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए." मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ओर से केआईआईएफबी के कामकाज का विस्तृत ऑडिट किए जाने पर कई लोगों को जेल जाना पड़ सकता है. सतीशन ने आरोप लगाया कि केआईआईएफबी ने वित्त विभाग और सरकार के अन्य नियंत्रण तंत्रों को दरकिनार करते हुए एक स्वतंत्र इकाई की तरह काम किया. उन्होंने कहा कि बोर्ड ने ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज लिया, जिससे राज्य पर भारी वित्तीय देनदारियां बढ़ गईं. एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: