पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला

✍️ Admin 📅 29 October, 2026 ⏰ 10:58 PM 👁 38 views

SIR- सीईसी ज्ञानेश कुमार पर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 6 राज्य में एसआईआर की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. EC के मुताबिक, हरियाणा, तेलंगाना, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी. वहीं दिल्ली का फाइनल ड्राफ्ट 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 को लेकर बुधवार को हुई सुनवाई में दिल्ली SIR पर सवाल उठाए थे.  भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां जमा करने, अंतिम वोटर लिस्ट को जारी करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है.  दावों और आपत्तियों के निपटारे की तारीख में भी बदलाव दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम डेट हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 20 नवंबर, महाराष्ट्र और नागालैंड में 25 नवंबर, तेलंगाना में 26 नवंबर और दिल्ली में 15 दिसंबर है. चुनाव आयोग के अधिकारियों को इन संशोधिक कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया है.  हरियाणा में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 31 जुलाई 2026 से 20 नवंबर 2026 है. वहीं फाइनल पब्लिकेशन 30 नवंबर रहेगा.  तेलंगाना में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 26 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. वहीं फाइनल ड्राफ्ट 30 नवंबर को पब्लिश किया जाएगा.  नागालैंड में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 25 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. वहीं फाइनल ड्राफ्ट 30 नवंबर को पब्लिश किया जाएगा.  आंध्र प्रदेश में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 20 नवंबर 2026 है. वहीं फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को जारी की जाएगी.  महाराष्ट्र में आपत्ति और दावों की तारीख 13 नवंबर है. आपत्ति और दावों के निपटान के लिए 25 नवंबर की तारीख है. वहीं 30 नवंबर को फाइनल ड्राफ्ट जारी किया जाएगा.  दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर, भारत निर्वाचन आयोग ने NCT दिल्ली में मतदाता सूचियों के चल रहे 'विशेष सघन पुनरीक्षण' के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 25.11.2026 कर दी है. इसके लिए क्वालिफाइंग डेट 01.10.2026 तय की गई है.  अंकित गुप्ता पिछले करीब ढाई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने सहारा समय, न्यूज़ 24 और स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज़) जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में काम किया है. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज़ में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने पांच लोकसभा चुनावों, दर्जनों विधानसभा चुनावों और संसद के पिछले एक दशक से अधिक समय के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. जीएसटी, तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक विधायी फैसलों की कवरेज उनके अनुभव का हिस्सा रही है. न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग में उन्हें दिल्ली की सीलिंग और डिमोलिशन कार्रवाई, जेसिका लाल हत्याकांड, प्रियदर्शिनी मट्टू केस, उपहार सिनेमा अग्निकांड, निर्भया कांड, आरुषि हत्याकांड, 2जी और कोयला घोटाले, राम रहीम, रामपाल, आसाराम और संजय दत्त से जुड़े मामलों सहित कई चर्चित मुकदमों की कवरेज का अनुभव है. उन्होंने तीन तलाक, समलैंगिकता और अनुच्छेद 370 से जुड़े मामलों के साथ राम मंदिर विवाद की हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक की सुनवाई और ऐतिहासिक फैसले को भी कवर किया है. राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की कवरेज भी उनके अनुभव का अहम हिस्सा है. इसके अलावा, 26/11 मुंबई आतंकी हमला, दिल्ली ब्लास्ट, सुशांत सिंह राजपूत मामला, उत्तराखंड त्रासदी, नेपाल भूकंप और दक्षिण एशिया के राजनीतिक बदलावों सहित देश-विदेश की बड़ी घटनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने दर्शकों तक महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाई हैं.  संपर्क करें- ankitg@abpnetwork.com, X हैंडल- @ReporterAnkitG

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: