पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

BMC Election Results 2026 Live: मु्ंबई का जारी रहेगा ठाकरे फैमिली से लगाव या बीएमसी में होगा बदलाव, जवाब थोड़ी देर में

✍️ Admin 📅 16 January, 2026 ⏰ 01:32 AM 👁 43 views

बीएमसी का किंग कौन....?आज इसका फैसला होने जाएगा. सुबह 10 बजे से मुंबई सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव की गिनती शुरू हो गई है. लेकिन सबकी नज़रें बीएमसी पर टिकी हैं. 277 वॉर्ड की मतगणना के लिये 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. बीएमसी में पिछले कई दशकों से शिवसेना हावी रही है लेकिन पार्टी के विभाजन के बाद ठाकरे बंधुओं के लिये ये चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. इस चुनाव के लिये ठाकरे बंधुओं ने एकता दिखाई है तो वहीं महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर ताल ठोकी है.

अगर एग्जिट पोल की मानें तो यह मुकाबला एकतरफा हो सकता है. एक्सिस माई इंडिया ने सत्ताधारी गठबंधन के लिए जीत का अनुमान लगाया है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना को 227 वार्डों में से 131 से 151 सीट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल कहता है कि BMC चुनाव में शिवसेना यूबीटी गुट को 58 से 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 12 से 16 सीट मिलने के आसार व्यक्त किये जा रहे हैं. यहां पढ़ें चुनावी नतीजों से जुड़ी हर ताजा अपडेट-

ये भी पढ़ें: Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026 Live: मुंबई कौन चलाएगा, महाराष्ट्र में 29 निगमों का बॉस कौन? आ रहे चुनाव नतीजे, पल-पल का देखें अपडेट

स्रोत: Aajtak

📤 शेयर करें: