पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'हम पंजाब बहुत आराम से जीतेंगे...', केसी वेणुगोपाल ने पार्टी में लीडरशिप फेरबदल के सवाल पर क्या कहा?

✍️ Admin 📅 22 January, 2026 ⏰ 10:18 PM 👁 41 views

पंजाब के पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हमने आज बहुत साफ निर्देश दिए हैं. सभी ने लीडरशिप के फैसले पर सर्वसम्मति से सहमति जताई. पंजाब में लीडरशिप में बदलाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी लीडरशिप में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है. बैठक में खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे पंजाब के पार्टी नेताओं के साथ आज कांग्रेस की बैठक हुई. इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे. बैठक करीबन 3 घंटे चली. इस दौरान राहुल गांधी और खड़गे ने सभी नेताओं की राय भी सुनी.  सार्वजनिक बयानबाजी न करने के निर्देश दिए वेणुगोपाल ने बताया कि नेताओं ने अपनी-अपनी राय भविष्य के बारे में दी. साथ ही कहा कि पार्टी ने सभी को निर्देश दिया है कि वह किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी न करें. मीडिया और सोशल मीडिया पर कोई बयान स्वीकार नहीं होगा. जो भी बयान देना होगा, पार्टी फोर्म पर दें.  उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान कैंडिडेट और कैंपेन का प्रोग्राम सब तय करेगा. नेतृत्व में बदलाव की कोई बात नहीं हुई है. हम लोग सभी कम्युनिटी को लेकर प्रतिबद्ध हैं, विशेषकर दलित, OBC और ST को हमने सदैव प्रतिनिधित्व दिया है. कल भी पूरी कांग्रेस साथ थी, आज भी साथ है, हम पंजाब बहुत आराम से जीतेंगे. दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बयान जारी किया था. इसमें उन्होंने पार्टी में अंदरूनी कलाह को उजागर कर दिया था. वायरल वीडियो में वह पार्टी में दलितों के प्रतिनिधित्व की बात कर रहे थे. हालांकि उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि किसी खास जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं बोला है. वह सोशल मीडिया पर गलत प्रोपेगैंडा का शिकार हुए हैं.  18 जनवरी यानी शनिवार को पार्टी की शेड्यूल्ड कास्ट विंग की एक मीटिंग में बोलते हुए चन्नी ने कहा था कि पंजाब में अगर आप मानते हैं, कि 35 से 38 परसेंद दलितों की आबादी है, तो हमें प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिल रहा है. इस पर आज मीटिंग में राहुल गांधी ने पंजाब के नेताओं को फटकार भी लगाई है.  एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: