पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Republic Day 2026 Live: 'हमारा संविधान विश्व इतिहास के सबसे बड़े गणतंत्र का दस्तावेज', 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

✍️ Admin 📅 25 January, 2026 ⏰ 07:47 PM 👁 52 views

Republic Day 2026 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर देता है. स्वतंत्रता संग्राम के बल पर 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश की दशा बदली. भारत स्वाधीन हुआ और हम अपनी राष्ट्रीय नियति के निर्माता बने. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के स्वरूप को जीवित रखने के सभी प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं. पिछले साल 7 नवंबर से हमारे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह चल रहे हैं. भारत माता के दिव्य स्वरूप का आदर करने वाला यह गीत जनता के हृदयों में राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार करता है.  वंदे मातरम् भारत माता के दिव्य स्वरूप की आराधना है, जो प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करती है. गणतंत्र दिवस की तैयारियां मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर भी चल रही हैं. रोशनी में जगमगाया गेटवे ऑफ इंडिया की झलक भी सामने आई है.  #WATCH | Maharashtra: Military Band performance ahead of Republic Day 2026.Visuals from outside Mumbai's Gateway of India pic.twitter.com/z6WLpCJ9Lb द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'लाभार्थियों को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सुविधाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है. रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 'जीवन की सुगमता' पर जोर दिया जा रहा है.'

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: