पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया गाना अब नहीं गाएंगे

✍️ Admin 📅 27 January, 2026 ⏰ 08:43 PM 👁 40 views

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने एलान किया है कि वो अब से प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करेंगे. सोशल मीडिया पर उनकी इस घोषणा के बाद से उनकी चर्चाएं ज़ोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं, क्योंकि हालिया सालों में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक हिट गाने अरिजीत सिंह ने ही गाए हैं. उन्होंने फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है. उन्होंने लिखा है, "हैलो, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. मैं अपने सभी श्रोताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने सालों से मुझे इतना प्यार दिया." "मैं यह बताना चाहता कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लूंगा. मैं यहीं इसे समाप्त कर रहा हूं. यह एक बहुत ही खूबसूरत सफर रहा." इंस्टाग्राम पर मंगलवार रात क़रीब 8.30 बजे जब उन्होंने ये घोषणा की, उसके 20 मिनट के अंदर उस पोस्ट पर 92 हज़ार से ज़्यादा लाइक और 9,500 से ज़्यादा कमेंट्स थे. इस पोस्ट पर लोगों ने अपने दिल का इज़हार करते हुए कई लोगों ने उन्हें प्लेबैक सिंगर नहीं छोड़ने के लिए कहा. वहीं कई लोगों का अनुमान था कि वो नज़र आएंगे लेकिन अब नए अवतार में. इसी के साथ ही कई फ़ैन्स उनके अब तक के म्यूज़िक करियर के सफ़र पर उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं. म्यूज़िक चैनल ज़ूम टीवी ने उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के नीचे कमेंट किया, "अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं." बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: