Nirmala Sitharaman Live: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं हुआ फाइनल साइन...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण
भारत अमेरिका ट्रेड डील को जहां एक तरफ सरकार बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्ष इसे किसानों पर हमला बता रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इससे जुड़े सवालों का जवाब देने एबीपी न्यूज से जुड़ी हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया कि क्या अगर रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत तो हमारे देश में तेल महंगा होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी इस देश के हित के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे. मैं इसका सीधा जवाब नहीं दे रही हूं. पीएम मोदी पर मैं पूरा भरोसा करूंगी कि वो कुछ भी करेंगे तो देश के हित में करेंगे.' अमेरिकी कृषि मंत्री ब्रूक रोलिंस के बयान पर उन्होंने कहा, 'अभी ट्रेड को लेकर फाइनल साइन नहीं हुआ है जब होगा तो सही से पता चल जाएगा. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कर दिया कि कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की रक्षा की जाएगी. हमारे मंत्री ने संसद में ये स्टेटमेंट स्पष्ट किया. बाकी तो फाइनल एग्रीमेंट के बाद होगा.'
स्रोत: ABP Hindi