मेघालय खदान हादसे पर क्या बोले कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी
मेघायल खदान हादसे पर कोयला और खदान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि उन्होंने राज्य सरकार से इस पर रिपोर्ट मांगी है. गुरुवार, पांच फ़रवरी को मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स ज़िले में एक अवैध कोयला खदान में धमाका हुआ था. इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस हादसे पर जी किशन रेड्डी ने कहा, "मेघालय में जो अवैध कोयला खदान चलते हैं, उसमें एक्सिडेंट हुआ है. कई लोगों की मौत हो गई. मेघालय में भारत सरकार का कोई कोयला खदान नहीं है." "आज तक कोयला खदान का एक भी ब्लॉक नीलाम नहीं हुआ है. वहां न तो पीएयू कोयला खदानें हैं और न ही कमर्शियल कोयला खदानें हैं. वहां अवैध कोयला खनन होता है. इसे राज्य सरकार की देखरेख में रोका जाना चाहिए." "हम अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए राज्य सरकारों को बार-बार लिखते रहे हैं. फिर भी, कुछ माफ़िया अलग-अलग जगहों पर अवैध कोयला खदानें चलाते हैं और आम लोगों से वहां काम करवाते हैं." ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ओमान पहुंच गए हैं. यहां आज यानी शुक्रवार, 6 फ़रवरी को राजधानी मस्कट में उनकी अमेरिकी दूतों के साथ बातचीत होनी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं, जब तक कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए कोई नई डील नहीं कर लेता. ईरान ने कहा है कि वह परमाणु मुद्दे पर बात करने को तैयार है, लेकिन अपने मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने जैसी मांगों पर वह वार्ता नहीं करेगा. व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली बातचीत पर नज़र रख रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि ईरान के साथ कोई डील हो सकती है या नहीं. यहां पढ़ें- अमेरिका और ईरान बातचीत करने पर सहमत, न्यूक्लियर डील पर ओमान में होगी बैठक बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - अमेरिका और ईरान बातचीत करने पर सहमत, न्यूक्लियर डील पर ओमान में होगी बैठक - पीएम मोदी ने कांग्रेस का क्यों जताया 'आभार'? ओम बिरला की पीएम को सदन न आने की सलाह पर प्रियंका गांधी का पलटवार - 'मुस्तफ़िज़ुर हमारे भाई हैं' आईपीएल से बाहर हुए मुस्तफ़िज़ुर रहमान की पाकिस्तान सुपर लीग में एंट्री
स्रोत: BBC Hindi