पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा

✍️ Admin 📅 07 February, 2026 ⏰ 09:03 AM 👁 54 views

इस्लामाबाद के तरलाई इलाके के इमामबाड़ा में हुए धमाके पर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए इसकी निंदा की है. इस धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 160 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक़ डार ने कहा कि इस्लामाबाद में एक शिया इमामबाड़े में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान बेगुनाह नमाज़ियों पर हुए आत्मघाती हमले हुआ." भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, "इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इसमें हुई मौतों पर शोक ज़ाहिर करता है." "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की बजाए, अपनी घरेलू बुराइयों के लिए दूसरों को दोष देकर ख़ुद को धोखा दे रहा है." "भारत ऐसे किसी भी आरोप को ख़ारिज करता है, जो कि आधारहीन है." दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाज़ा आसिफ़ ने हमले के पीछे भारत और अफ़ग़ानिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया है. ख़्वाज़ा आसिफ़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह "साबित हो गया है" कि हमलावर अफ़ग़ानिस्तान आया-गया था, और "भारत और अफ़ग़ानिस्तान की मिलीभगत सामने आ रही है." अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने ख़्वाज़ा आसिफ़ की टिप्पणियों को "अफ़सोसजनक" बताया, और कहा कि पाकिस्तानी मंत्री ने "बिना कोई ठोस सबूत पेश किए जल्दबाज़ी में इस घटना का आरोप अफ़ग़ानिस्तान पर लगाने की कोशिश की." यहां पढ़ें- इस्लामाबाद में 'आत्मघाती धमाका', कम से कम 31 लोगों की मौत, 160 से ज़्यादा घायल इमेज स्रोत, Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा के बाहर होने की जानकारी दी है. बीसीसीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक मीडिया एडवाइज़री में बताया गया है कि हर्षित राणा को घुटने की चोट के कारण अनफ़िट घोषित किया गया है. इसमें बताया गया, "टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा 4 फ़रवरी 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं." "बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनफ़िट घोषित कर दिया है. मोहम्मद सिराज हर्षित की जगह टीम में शामिल होंगे." भारत की अपडेटेड टीम: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज. भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है जो आठ मार्च तक चलेगा. 7 फ़रवरी यानी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया और अमेरिका का मैच होना है. यहां पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026: टूर्नामेंट से जुड़ी हर एक अहम बात जानिए बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके घर से गिरफ़्तार किया है. पप्पू यादव को गिरफ़्तार करने के लिए पटना पुलिस शुक्रवार की रात उनके मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची थी. पटना के एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया, "1995 का एक मामला है, बीएनएस के स्थान पर जो पहले आईपीसी थी, उसकी धारा 419 (ग़लत पहचान बताकर धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति सौंपने के लिए प्रेरित करना), 468 (धोखा देने के मक़सद से फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाना), 448 (किसी के घर में अवैध रूप से प्रवेश), 506 (आपराधिक धमकी) और 120बी (आपराधिक साजिश), के तहत गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जा रही है." "यह गर्दनीबाग थाने का मामला है. इसमें न्यायालय द्वारा ट्रायल केस चल रहा था, जिसमें सांसद को उपस्थित होना था लेकिन वे तय तारीख़ पर उपस्थित नहीं हुए थे. इस कारण उनकी गिरफ़्तारी की जा रही है." पहले पप्पू यादव ने रात का हवाला देते हुए पुलिस के साथ जाने से इनकार किया. हालांकि, देर रात उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं पप्पू यादव ने कहा, "...कुछ ठीक नहीं कि मेरे साथ क्या होगा, मेरी तबियत ठीक नहीं है." पटना की विशेष अदालत ने कुछ दिन पहले करीब 31 साल पुराने एक मामले में पप्पू यादव सहित तीन अभियुक्तों के ख़िलाफ़ कुर्की का आदेश दिया था. पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता का नाम विनोद बिहारी लाल है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया. मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उनके मकान का इस्तेमाल पप्पू यादव का ऑफ़िस चलाने के लिए किया जा रहा है. आरोप है कि मकान को किराए पर लेते वक़्त इस बात को छिपाया गया था. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट - फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव ने क्यों किया जेल में सरेंडर, क्या है मामला - ट्रंप ने ईरान-अमेरिका की बातचीत में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को क्यों भेजा न्योता

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: