पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

राजस्थान के कोटा में इमारत ढही, दो लोगों की मौत

✍️ Admin 📅 08 February, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 48 views

राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई. हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को निकाला गया. कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि घटनास्थल से कुल 10 लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से दो लोगों को मृत लाया गया था. लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, "कोटा के इंद्र विहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है. ज़िला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं." "हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है. मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." रूस के उफ़ा शहर में हुए एक हमले में चार भारतीय छात्र घायल हुए हैं. ये जानकारी रूस में भारत के दूतावास ने दी है. भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "उफ़ा में हमले की एक दुःखद घटना हुई है. चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं." भारतीय दूतावास ने बताया कि अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए उफ़ा जा रहे हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ रूस के उफ़ा शहर की एक यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हुए हैं. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बाश्ख़ोर्तोस्तान गणराज्य के उफ़ा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में चाकू लिए एक किशोर घुस गया. उसने वहां रहने वाले छात्रों पर हमला किया. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने बताया है कि इस्लामाबाद के इमामबाड़ा में हुए धमाके के मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया है. इस्लामाबाद में तरलाई इलाक़े के इमामबाड़ा में शुक्रवार को हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान नक़वी ने कहा कि धमाके का मास्टरमाइंड आईएसआईएस से जुड़ा एक अफ़ग़ान नागरिक है. उन्होंने बताया कि चार लोगों को पकड़ा गया है, जिन पर शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके में मदद करने का शक है. उनके मुताबिक़ पकड़े गए इन चार लोगों में हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है. नक़वी ने आरोप लगाया कि हमले की सारी प्लानिंग और ट्रेनिंग अफ़ग़ानिस्तान में हुई थी. उन्होंने कहा, "अब हमारे पास ऐसे लोग हिरासत में हैं, जिन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी दी है कि हमलावर को कैसे लाया गया और ट्रेनिंग दी गई." नक़वी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हो रहे 'आतंकवाद की जड़ें' अफ़ग़ानिस्तान में हैं. वहीं अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार पाकिस्तान के आरोपों का खंडन करती रही है. पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ-साथ भारत पर भी आरोप लगाए हैं. शनिवार की अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस ने नक़वी ने ये आरोप लगाया कि 'अफ़ग़ानिस्तान से ऑपरेट हो रहे आतंकवादी नेटवर्क को भारत फ़ंड दे रहा' है. हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. वहीं भारत का विदेश मंत्रालय पाकिस्तान के दावों को पहले ही ख़ारिज कर चुका है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ही बयान जारी कर कहा था, "इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इसमें हुई मौतों पर शोक ज़ाहिर करता है." "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की बजाए, अपनी घरेलू बुराइयों के लिए दूसरों को दोष देकर ख़ुद को धोखा दे रहा है." "भारत ऐसे किसी भी आरोप को ख़ारिज करता है, जो कि आधारहीन है." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - जब कोई नहीं चला, तब सूर्यकुमार यादव ने कैसे टीम इंडिया को मुश्किलों से निकाला? - रूसी तेल पर पीयूष गोयल ने नहीं दिया कोई जवाब, जानें कौन से अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ़ हटा देगा भारत - 'हम सर कटाने को तैयार', राजस्थान में खेजड़ी के पेड़ काटे जाने के ख़िलाफ़ धरना - ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत फ़ेल हो गई तो वो क्या करेगा?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: