पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

भारत आ रहे हैं इन 20 देशों के पीएम, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, जानिए क्या है वजह

✍️ Admin 📅 14 February, 2026 ⏰ 07:47 AM 👁 49 views

नई दिल्ली एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. मुख्य रूप से इसका आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में टेक और एआई जगत के कई बड़े नाम भारत आएंगे. इसके अलावा 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शामिल होंगे. अब तक तीन वैश्विक एआई समिट आयोजित हो चुके हैं. इसकी शुरुआत 2023 में एआई सेफ्टी समिट से हुआ था, जो ब्लेचली पार्क यूके में आयोजित हुआ था. इसके बाद अगले वर्ष दक्षिण कोरिया में एआई सोल समिट हुआ. पिछले साल फ़रवरी में फ़्रांस की राजधानी पेरिस में एआई एक्शन समिट आयोजित किया गया. नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट समिट इस कड़ी का चौथा समिट होगा. एआई इम्पैक्ट समिट 16 फ़रवरी से 20 फ़रवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को एक अहम वैश्विक मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समावेशी और प्रभावशाली एआई के भविष्य की दिशा तय करना है. समिट को तीन मुख्य स्तंभों पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के आधार पर संचालित किया गया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इसके अलावा 45 से ज़्यादा देशों के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल समिट में भाग लेंगे. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में शामिल होंगे. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: