पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

सर्राफा व्यवसायी की संदिग्ध मौत कमरे में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

✍️ Admin 📅 06 December, 2025 ⏰ 04:24 PM 👁 108 views
  गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज मिश्रनटोला में शनिवार को सर्राफा व्यवसाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय मराठा (निवासी महाराष्ट्र) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गोंडा में रहकर सोना गलाने व पकाने का काम करता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब संजय का बेटा सुबह पिता को देखने कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर उसे अनहोनी का शक हुआ। बेटे की सूचना पर परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के भीतर संजय का शव पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय मराठा अपने काम को लेकर अक्सर देर रात तक कमरे में ही रहता था। मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। थाना परसपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है। घटना से व्यापारी वर्ग में शोक व्याप्त है तथा लोग मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
📤 शेयर करें: