नेतन्याहू ने कहा, 'मैं ज़िंदा हूं और आप लोग इसके गवाह हैं'
इमेज स्रोत, Joe Raedle/Getty Image इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की शुरुआत में कहा, "मैं सबसे पहले कहना चाहता हूं कि मैं ज़िंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं. और इसी के साथ मैं सारी फ़ेक न्यूज़ का खंडन करता हूं." वो सोशल मीडिया पर चल रही उनकी 'मौत की ख़बरों' के संदर्भ में बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप की लीडरशिप में अमेरिका और इसराइल बेहद मज़बूती से अपनी मुहिम को अंजाम दे रहे हैं." 13 मार्च को बिन्यामिन नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें वो ईरान के हमलों के बारे में जानकारी दे रहे थे. सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया था और दावा किया था कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है. जिसके बाद इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू के मारे जाने की ख़बरों को ग़लत बताया था. एक ईरानी मिसाइल दक्षिणी सीरिया के ऐन फरह गांव में गिरी है. वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इस मिसाइल को सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने मार गिराया था. इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images इमेज स्रोत, Ajay Aggarwal/Hindustan Times via Getty प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हमाद अल थानी ने गुरुवार को फ़ोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच मध्य-पूर्व के ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों पर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने क़तर के अमीर को ईद की शुभकामनाएँ भी दी हैं. इसकी जानकारी ख़ुद पीएम मोदी ने एक्स पर दी. पीएम मोदी ने बताया, "मैंने अपने भाई, क़तर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी से बात की और उन्हें और क़तर के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. हमने दोहराया कि हम क़तर के साथ एकजुटता में खड़े हैं और क्षेत्र के एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं." इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने क़तर में भारतीय समुदाय की देखभाल और सहयोग के लिए शेख़ तमीम बिन हमाद अल थानी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने यह भी कहा, "हम होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और स्वतंत्र आवागमन के पक्ष में हैं." इमेज स्रोत, Karim JAAFAR / AFP via Getty क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा है कि ईरान की ओर से क़तर और खाड़ी क्षेत्र के नागरिक इन्फ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने यह बात गुरुवार को तुर्की के विदेश मंत्री हकान फ़िदान के साथ साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कही है. ईरान इस युद्ध में कहता रहा है कि वह मध्य-पूर्व क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, न कि किसी अन्य देश को. क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा, "अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ईरान की ओर से लगातार यह दावा किया गया है कि ये हमले क़तर और क्षेत्र के अन्य देशों में अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इन दावों को ख़ारिज किया जाता है और किसी भी आधार पर इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता." अब्दुलरहमान अल थानी ने बुधवार को क़तर के ऊर्जा ठिकाने पर हुए ईरानी हमले का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, "हमने कल रास लाफ़ान ऊर्जा परिसर में हुए हमले पर भी बात की. अफ़सोस की बात है कि यह कार्रवाई आक्रामक और ग़ैर-ज़िम्मेदार नीति को दिखाती है" क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से 'बढ़ती आक्रमकता ख़तरनाक है.' उन्होंने कहा, "कल क़तर के एक ऐसे प्राकृतिक गैस ठिकाने पर हमला हुआ जो क़तर के लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत है. यह सिर्फ़ क़तर के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी अहम है जिनकी मदद क़तर करता है." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - ईरान के जवाबी हमलों से अनचाहे युद्ध में कैसे फंस गए हैं खाड़ी देश - क़तर की गैस फ़ील्ड पर ईरानी हमले के बाद क्या भारत का ऊर्जा संकट और गहरा हो जाएगा? - ईरान युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट के बाद चीन दूसरे देशों से आगे क्यों है? - एनसीईआरटी की किताब पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला: क्या अदालत की आलोचना करना अब मुश्किल होगा? - यूक्रेन के छह नागरिकों को हिरासत में लेने का क्या है मामला, यूक्रेन के आरोपों पर भारत ने क्या कहा?
स्रोत: BBC Hindi