पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

नेतन्याहू बोले- 'इसराइल का लेबनान के साथ कोई संघर्षविराम लागू नहीं'

✍️ Admin 📅 10 April, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 61 views

इमेज स्रोत, Ronen Zvulun / POOL / AFP via Getty इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल का लेबनान के साथ किसी भी तरह का 'संघर्षविराम लागू नहीं' है. इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था कि उन्होंने अपनी कैबिनेट को लेबनान से बातचीत के निर्देश दिए हैं. इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में नेतन्याहू उत्तरी इसराइल के निवासियों को संबोधित करते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि लेबनान में कोई संघर्षविराम लागू नहीं है. हम पूरी ताक़त से हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक आपकी सुरक्षा बहाल नहीं कर देते." इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू का एक अन्य बयान जारी किया. नेतन्याहू ने कहा, "लेबनान की ओर से इसराइल के साथ सीधे बातचीत शुरू करने के बार-बार किए गए अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए मैंने कल सरकार की बैठक में निर्देश दिया कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधे बातचीत शुरू की जाए." उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री की 'बेरूत के निरस्त्रीकरण' की अपील की तारीफ़ करते हुए यह भी कहा, "यह बातचीत हिज़्बुल्लाह के हथियार छोड़ने और इसराइल और लेबनान के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने पर केंद्रित होगी." दक्षिण लेबनान के शहर चौकिन का एक गाँव इसराइली हमलों की वजह से मलबे में बदल गया है. वहाँ से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो इसकी पुष्टि करती हैं. इससे पहले इसराइली एयर फ़ोर्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि वह इलाक़े में "आतंकवादी ठिकानों" को निशाना बनाएगी. पोस्ट में कहा गया, "एयर फ़ोर्स ने कुछ समय पहले लेबनान में आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के लॉन्च साइट्स पर हमला शुरू कर दिया है." लेबनान के सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि लड़ाकू विमानों ने कई अन्य शहरों को भी निशाना बनाया है. इन हमलों में कई लोग घायल हुए हैं और आम लोगों के घर तबाह हो गए हैं. इस बीच हिज़्बुल्लाह ने भी इसराइल पर जवाबी हमले किए हैं. हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी कर उत्तरी इसराइल में रॉकेट हमले की पुष्टि की है. हिज़्बुल्लाह समर्थक टेलीविज़न चैनल अल-मनार की ओर से साझा किए गए एक बयान में हिज़्बुल्लाह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. इसमें कहा गया है कि हाइफ़ा शहर को "एडवांस्ड मिसाइलों से" निशाना बनाया गया. यह भी कहा गया कि समूह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने "संघर्षविराम का पालन किया", जबकि "दुश्मन ने नहीं किया". हिज़्बुल्लाह से जुड़े एक अलग बयान में यह भी कहा गया है कि उसने लेबनान के शहर बिंत जबैल में इसराइली सैनिकों पर रॉकेट दागे. इस पर आईडीएफ़ ने कोई टिप्पणी नहीं की है. उधर, इसराइल की आपात सेवाओं ने कहा था कि वह उत्तरी इसराइल पर किए गए एक हमले का जवाब दे रही हैं. इसराइली मीडिया ने रिपोर्ट किया कि हाइफ़ा इलाक़े में सायरन बजे थे. रॉयटर्स के अनुसार, इसराइल के तेल अवीव में एयर रेड सायरन बजे. इमेज स्रोत, Ramin Talaie/Corbis via Getty ईरान के मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के पूर्व विदेश मंत्री कमाल ख़राज़ी की मौत हो गई है. रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में हुए एक हमले में वो घायल हो गए थे. ख़राज़ी को ईरान की सियासत में एक सुधारवादी नेता, देश की स्ट्रैटेजिक काउंसिल ऑन फ़ॉरेन रिलेशंस के प्रमुख और दिवंगत सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई के सलाहकार के तौर पर जाना जाता था. उन्होंने 1997 से 2005 तक ईरान के विदेश मंत्री के रूप में काम किया. ईरान की सुधारवादी समर्थक जामरान न्यूज़ वेबसाइट ने एक अप्रैल को रिपोर्ट किया था कि कमाल ख़राज़ी एक हमले के बाद "गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल में भर्ती थे". इस रिपोर्ट के अनुसार उस हमले में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी. जामरान ने यह भी बताया था कि तेहरान में ख़राज़ी के घर को निशाना बनाया गया था. इमेज स्रोत, Brendan SMIALOWSKI / AFP via Getty अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल टैंकरों को गुज़रने देने के मामले में 'बहुत ख़राब काम कर रहा' है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अमेरिका और ईरान के बीच हुए 'समझौते के मुताबिक़ नहीं' है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल को गुज़रने देने के मामले में बहुत ख़राब काम कर रहा है, कुछ लोग कहेंगे कि यह सम्मानजनक नहीं है. यह वह समझौता नहीं है जो हमारे बीच हुआ था." इससे कुछ देर पहले एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कुछ रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा था कि ईरान को होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से 'शुल्क नहीं लेना चाहिए'. उन्होंने कहा, "रिपोर्ट्स हैं कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत इसे बंद कर देना चाहिए." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - होर्मुज़ कैसे बना ईरान का सबसे ताक़तवर हथियार? - क्या आपसी मनमुटाव ख़त्म कर एक-दूसरे के क़रीब आ सकेंगे भारत और बांग्लादेश? - अमेरिका को जंग और सीज़फ़ायर में से एक को चुनना होगा- ईरान के मंत्री ने बीबीसी से कहा - पाकिस्तान के बढ़े डिप्लोमैटिक प्रोफ़ाइल के बीच यूएई ने उसे झटका क्यों दिया?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: