पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल

✍️ Admin 📅 18 April, 2026 ⏰ 03:39 PM 👁 37 views

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने को लेकर शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से जो घटनाक्रम सामने आया है, वह सिर्फ राजनीतिक हार नहीं, बल्कि भाजपा की नीयत की हार को दर्शाता है.

कांग्रेस ने महिलाओं को दिए अधिकार, BJP ने नहीं दिया मौकाः रेड्डी

नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए कहा कि इस देश में महिलाओं को मतदान का अधिकार कांग्रेस ने दिया था और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम किया है. इसके विपरीत उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इतिहास में महिलाओं को नेतृत्व के शीर्ष पदों पर पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया.

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को स्थापित हुई भाजपा को करीब 50 साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक पार्टी ने 15 बार अध्यक्ष नियुक्त किए हैं और इनमें एक भी महिला को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई नेताओं को बार-बार मौका मिला, लेकिन महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में स्थान नहीं दिया गया.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: