पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

PM Modi Speech: 'भ्रूण हत्या की गई', क्या था नारी शक्ति संशोधन विधेयक, प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाई पूरी खूबियां

✍️ Admin 📅 18 April, 2026 ⏰ 09:12 PM 👁 51 views

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को देश के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के संशोधन विधेयक यानी महिला आरक्षण बिल के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम भारत की माताओं-बहनों और बेटियों को उनका अधिकार नहीं दिला पाए. यह देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का साफ नियत के साथ, ईमानदारी के साथ किया गया प्रयास था. नारी को भारत की विकास यात्रा में सहयात्री बनाने और सबको जोड़ने का प्रयास था.

पीएम मोदी ने गिनाई बिल की खूबियां

उन्होंने कहा, ‘यह पिछले 40 साल से लटके हुए नारी के अधिकार को 2029 के अगले लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था. नारी शक्ति वंदन संशोधन 21वीं सदी के भारत की नारी को नए अवसर देने, नई उड़ान देने और उसके सामने से सभी बाधाओं को हटाने का महायज्ञ था. यह देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का साफ नियत के साथ, ईमानदारी के साथ किया गया प्रयास था. नारी को भारत की विकास यात्रा में सहयात्री बनाने और सबको जोड़ने का प्रयास था. नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है.’

उन्होंने कहा, ‘यह संशोधन देश के हर राज्य की शक्ति में एकसमान वृद्धि का प्रयास था. यह संसद में सभी राज्यों को अधिक ताकत देने का प्रयास था. चाहे राज्य छोटा या बड़ा, जनसंख्या ज्यादा या कम सभी को एक समान करने की ईमानदार कोशिश थी, लेकिन इस ईमानदार कोशिश की कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है.’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे दल इस भ्रूण हत्या को गुनेहगार हैं. ये देश के संविधान के अपराधी हैं. ये देश की नारी शक्ति के अपराधी हैं.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: