पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए किया ये अहम फ़ैसला

✍️ Admin 📅 22 April, 2026 ⏰ 09:04 AM 👁 55 views

इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Images अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान, तुर्की और यूएई में मौजूद 14 लोगों, कंपनियों और विमानों पर पाबंदी लगाई है. इन पर आरोप है कि ये ईरान सरकार के लिए हथियार या हथियारों के पुर्ज़े ख़रीदने और पहुंचाने का काम कर रहे थे. अमेरिका की ओर से ये कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के एलान से पहले हुई. इसके तहत अमेरिका ने ईरानी शासन पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की कोशिश की है. जिन लोगों या कंपनियों पर पाबंदी लगाई गई है, उनकी जो भी संपत्ति या कारोबार अमेरिका में है या किसी अमेरिकी के पास है, वो अब रोक दिए जाएंगे. अगर कोई कंपनी इन पर आधा (50%) या उससे ज़्यादा मालिकाना हक़ रखती है, तो उस पर भी यही नियम लागू होगा. इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images ईरानी संसद के स्पीकर के एडवाइज़र ने ट्रंप के युद्धविराम से जुड़े नए एलान पर संदेह जताया है. मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा है कि ट्रंप का युद्धविराम बढ़ाना 'किसी काम का नहीं' है. महदी मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं तय कर सकता. घेराबंदी जारी रखना बमबारी से अलग नहीं है और इसका जवाब सैन्य कार्रवाई से देना होगा." उन्होंने लिखा, "ट्रंप ने युद्धविराम इसलिए बढ़ाया है ताकि अचानक से हमला करने की तैयारी कर सकें. अब समय आ गया है कि ईरान इसकी पहल करे." अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22 अप्रैल को युद्धविराम की मियाद को अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दी है. ट्रंप का कहना है कि उनसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने इसकी मांग की थी. इमेज स्रोत, Tasos Katopodis/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का कहना है कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला रखना चाहता है. ट्रंप का दावा है कि ईरान इसे बंद रखने की बात इसलिए कहता है क्योंकि वह अपनी 'इज़्ज़त बचाना' चाहता है. डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब उन्होंने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान नहीं चाहता कि होर्मुज़ स्ट्रेट बंद हो, बल्कि वो चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि रोज़ 500 मिलियन डॉलर कमा सकें (अगर यह बंद है तो उतना ही नुकसान हो रहा है)." ट्रंप ने लिखा, "वो सिर्फ़ कहते हैं कि इसे बंद करना चाहिए क्योंकि मैंने इसे पूरी तरह से रोक दिया है. वो बस अपनी इज़्ज़त बचाना चाहते हैं." उन्होंने आगे लिखा, "चार दिन पहले लोग मेरे पास आए और बोले- 'सर, ईरान तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट खोलना चाहता है.' लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं, तो ईरान के साथ कभी कोई समझौता नहीं हो सकता." गौरतलब है कि ट्रंप ने युद्धविराम भले आगे बढ़ा दिया हो लेकिन ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखने की बात भी कही है. दूसरी ओर, ईरान इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताता रहा है. इमेज स्रोत, Harun Ozalp/Anadolu via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम ख़त्म होने से ठीक पहले इसे अनिश्चित समय तक बढ़ाने का एलान किया. इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है. पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं दिल से राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारी गुज़ारिश मानकर युद्धविराम बढ़ाया, ताकि कूटनीतिक कोशिशें आगे बढ़ सकें." शरीफ़ ने कहा, "पाकिस्तान भरोसे और विश्वास के साथ बातचीत से हल निकालने की कोशिश जारी रखेगा. मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष युद्धविराम का पालन करेंगे और इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत में एक स्थायी 'शांति समझौता' कर पाएंगे, जिससे संघर्ष का हमेशा के लिए अंत हो सके." हालांकि, पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता कब होगी. इससे पहले अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया, क्योंकि ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं हुआ. इमेज स्रोत, Daniel Heuer/Bloomberg via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को और बढ़ा दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि नाकाबंदी अभी भी जारी रहेगी. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान की सरकार अंदरूनी तौर पर बंटी हुई है, जैसी उम्मीद थी. पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मांग की है कि ईरान पर हमला तब तक रोके रखें जब तक उनके नेता और प्रतिनिधि एक साझा प्रस्ताव लेकर नहीं आते." ट्रंप ने लिखा, "इसलिए मैंने हमारी सेना को आदेश दिया है कि नाकाबंदी जारी रखी जाए और बाकी मामलों में पूरी तरह तैयार रहें. युद्धविराम को तब तक बढ़ाया जाएगा जब तक उनका प्रस्ताव सामने नहीं आता और बातचीत पूरी नहीं होती, चाहे नतीजा कुछ भी हो." इसके बाद व्हाइट हाउस ने यह पुष्टि की है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी गई है. वेंस इस महीने दूसरी बार इस्लामाबाद जाने वाले थे. वह बुधवार को पहुंचने वाले थे ताकि ईरानी अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पन्ने पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ें- - ईरान के बातचीत में शामिल होने को लेकर पाकिस्तान का बयान, उधर ट्रंप ने 'बमबारी' की दी चेतावनी - पाकिस्तान के यूएई को क़र्ज़ चुकाने से रिश्तों में दरार की अटकलें क्यों तेज़ हो गई हैं? - कौन हैं नमिता थापर जो नमाज़ की तारीफ़ करने पर हो रही हैं ट्रोल - अमेरिका आख़िर ईरान की किन 'ताक़तों' से बात कर रहा है?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: