पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये

✍️ Admin 📅 12 May, 2026 ⏰ 03:04 PM 👁 48 views

राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को 'भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था' ने कुचल दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार ने छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है.

छात्रों की मेहनत पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, जबकि लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की. लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक और अव्यवस्था मिली. उन्होंने इसे सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ 'अपराध' बताया.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: