पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया

✍️ Admin 📅 12 May, 2026 ⏰ 09:09 PM 👁 60 views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होने वाले हैं. उनकी विदेश यात्रा की शुरुआत शुक्रवार (15 मई, 2026) से होगी, जिसका समापन अगले हफ्ते बुधवार (20 मई, 2026) को निर्धारित है. पीएम मोदी की यह यात्रा रणनीतिक स्तर से बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ चार प्रमुख यूरोपीय देश- नॉर्वे, स्वीडन, इटली और नीदरलैंड की यात्रा शामिल है.

इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा का आधार विकसित भारत है. इस यात्रा पर प्रधानमंत्री सभी देशों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करेंगे, जो भारत को विकसित भारत की तरफ लेकर जाएगा.

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के दौरे पर क्या कहा?

दिल्ली: PM मोदी के 5 देशों के दौरे पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री पांच देशों के दौरे पर निकल रहे हैं उनके दौरे का पहला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात होगा। जैसा कि आप जानते हैं, संयुक्त अरब अमीरात के साथ हमारे बहुआयामी संबंध हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा एक बहुत ही… pic.twitter.com/WfKbRhrxkA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (12 मई, 2026) को प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री पांच देशों के दौरे पर निकल रहे हैं. उनके दौरे का पहला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) होगा. सभी जानते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ हमारे बहुआयामी संबंध हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है.’

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: