पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Sambit Patra On Rahul Gandhi: 'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा

✍️ Admin 📅 14 May, 2026 ⏰ 10:30 AM 👁 32 views

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर कई दावे किए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले 22 सालों से निर्वाचित पद पर हैं और इस दौरान उन्होंने कई विदेश यात्राएं की हैं. संबित पात्रा के अनुसार, राहुल गांधी अब तक लगभग 54 विदेश यात्राएं कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, मालदीव, कतर, मस्कट और ओमान जैसे देशों के दौरे शामिल हैं. उन्होंने दावा किया कि इनमें से ज्यादातर यात्राओं का रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और उनसे जुड़ी जानकारी, फोटो और यात्रा से जुड़ी डिटेल भी सामने हैं.

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की फंडिंग को लेकर पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं है. संबित पात्रा ने दावा किया कि एक अनुमान के मुताबिक 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे.उन्होंने यह भी कहा कि हर विदेश यात्रा में राहुल गांधी के साथ 3 से 4 लोग भी जाते थे. पात्रा ने आरोप लगाया कि कई बार राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था से बचकर भी यात्रा की. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दी. संबित पात्रा ने यह भी साफ किया कि इस अनुमान में संसद की समितियों से जुड़ी आधिकारिक विदेश यात्राओं को शामिल नहीं किया गया है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: