पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

NEET Paper Leak: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिशन का किया दावा

✍️ Admin 📅 24 May, 2026 ⏰ 01:16 PM 👁 119 views

NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार RCC कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवराज मोटेगांवकर क्लासरूम के अंदर छात्रों पर तांबे के बर्तन से पानी छिड़कते दिखाई दे रहे हैं. वह घास जैसी एक पत्ती की मदद से छात्रों पर पानी डाल रहे हैं.

वीडियो में उन्हें छात्रों से यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि तुम्हारा AIIMS में एडमिशन पक्का हो जाएगा. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या छात्रों को भरोसा दिलाने के लिए किसी तरह के अंधविश्वास या धार्मिक तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा था

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: