पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु अधिकारी वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?

✍️ Admin 📅 24 May, 2026 ⏰ 02:08 PM 👁 36 views

केरल में शनिवार (23 मई 2026) को एक प्रशासनिक नियुक्ति को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) रतन यू केलकर को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का सचिव बनाए जाने पर BJP और CPI(M) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. दोनों पार्टियों ने कांग्रेस पर “दोहरा रवैया” अपनाने का आरोप लगाया है.

रतन यू केलकर 2003 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की थी. अब राज्य सरकार ने उनका तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त कर दिया है.

राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि रतन यू केलकर को मुख्य चुनाव अधिकारी और चुनाव विभाग के सचिव पद से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव बनाया जा रहा है. इस फैसले के सामने आते ही विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए.

When BJP appoints former West Bengal CEO Manoj Agarwal as Chief Secretary, @RahulGandhi screams:
“The bigger the theft, the bigger the reward.”

But exactly 10 days later, the Congress govt in Keralam led by @vdsatheesan appoints Keralam CEO Rathan Kelkar as Secretary.

So Rahul… pic.twitter.com/wfzmuJXpxQ

— K Surendran (@surendranbjp) May 23, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: