पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

ED Raid: IPL सट्टेबाजी नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन! असम से दिल्ली तक रेड, बैंक खाते फ्रीज, लग्जरी गाड़ियां जब्त

✍️ Admin 📅 27 May, 2026 ⏰ 10:09 PM 👁 41 views

IPL सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. असम से लेकर दिल्ली तक कई जगहों पर देर रात छापेमारी की गई. ED की गुवाहाटी जोनल ऑफिस की टीम ने 26 मई की रात गुवाहाटी, तिनसुकिया और दिल्ली के कई ठिकानों पर एक साथ रेड की. यह कार्रवाई पूरी रात चली, जिससे सट्टेबाजी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. ED की यह जांच IPL क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे कमाए गए काले धन को सफेद बनाने के आरोपों से जुड़ी हुई है. एजेंसी ने यह मामला गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में दर्ज FIR के आधार पर शुरू किया था. इस केस में दीपेश बजोरिया, रोनक बजोरिया, राजेश जैन और अन्य लोगों के खिलाफ IPC और Assam Game and Betting Act, 1970 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ED ने  30 मार्च 2026 को अपनी ECIR में तिनसुकिया पुलिस स्टेशन में दर्ज दो और FIR को शामिल किया. इन मामलों में बिकाश बेरिया, नितिन बेरिया, सुप्रित बिस्वास और अन्य लोगों के नाम सामने आए थे. ED का कहना है कि ये सभी मामले एक बड़े सट्टा नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी एक संगठित और तकनीक आधारित बेटिंग नेटवर्क चला रहे थे. IPL मैचों पर सट्टा मोबाइल फोन के जरिए लगाया जाता था और हिसाब-किताब भी ऑनलाइन किया जाता था. इसके लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था. साथ ही विदेशी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का भी उपयोग होने की बात सामने आई

.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: