पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Bengal Cabinet Expansion: 13 कैबिनेट और 22 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, शुभेंदु अधिकारी की टीम में किस-किस को मिली जगह? देखें पूरी लिस्ट

✍️ Admin 📅 01 June, 2026 ⏰ 11:38 AM 👁 36 views

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार (1 जून, 2026) को पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार हुआ. राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां लोक भवन में 35 और मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई. 13 कैबिनेट मंत्री और 22 राज्य मंत्री ने पद की शपथ ली है, जिनमें से तीन को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा.

4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. फिलहाल शुभेंदु अधिकारी सिर्फ छह मंत्रियों के साथ काम कर रहे थे, जबकि 41 विभाग अकेले उनके पास थे.

सोमवार को शपथ लेने वालों में दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, तापस रॉय और मनोज कुमार ओरान जैसे नेता शामिल हैं. इन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है, जबकि राज्य मंत्रियों की लिस्ट में जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, नदियार चंद बाउरी और विशाल लामा जैसे मंत्री शामिल हैं. कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट ये है-

कैबिनेट मंत्री 

दीपक बर्मन
तापस रॉय
डॉ. शंकर घोष
मनोज कुमार उराँव
अर्जुन सिंह
गौरी शंकर घोष
स्वपन दासगुप्ता
जग्गन्नाथ चट्टोपाध्याय
कल्याण चक्रवर्ती
अजय पोद्दार
सारदवत मुखर्जी
दूध कुमार मंडल
अनुप कुमार दास 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: