Swapan Dasgupta: पेशे से पत्रकार, पद्म भूषण से सम्मानित... कौन हैं स्वपन दासगुप्ता, जो शुभेंदु सरकार में बने मंत्री
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार के तहत भाजपा के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्रिपरिषद के गठन में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि 3 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. इस क्रम में रासबिहारी विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले स्वपन दासगुप्ता ने भी शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.
स्वपन दासगुप्ता भारत के जाने-माने पत्रकार, लेखक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व हैं. उनका जन्म 3 अक्टूबर 1955 को एक प्रतिष्ठित बंगाली वैद्य परिवार में हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है और देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में उच्च पदों पर काम किया है.
स्रोत: ABP Hindi