बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
Amit Shah will Launch Land Port Managment System: नई दिल्ली में बेहतर और सुरक्षित बॉर्डर मैनेजमेंट के अपने वादे को पूरा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार 9 जून को नई दिल्ली के लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम को लॉन्च करेंगे. इसे भारत की बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के डिजिटल बदलाव की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
एक आधिकारिक प्रेस रिलीज की मानें तो यह प्लेटफॉर्म भारत के सभी लैंड पोर्ट्स को एक डिजिटल सिस्टम के तहत लाने के लिए बनाया गया है. ताकि इसे रियल टाइम लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट और रेगुलेटरी के मामले में एयरपोर्ट और सीपोर्ट के बराबर लाया जा सके.
गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि नया सिस्टम कार्गो और यात्रियों की प्रोसेसिंग के लिए एंडटूएंड डिजिटल वर्कफ्लो देगा. इनमें स्लॉट बुकिंग, पेमेंट, रियल टाइम ट्रैकिंग और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इससे कागजी कार्रवाई में होने वाली देरी खत्म होगी. बॉर्डर क्रांसिंग पर इंतजार का समय कम होगा.
स्रोत: ABP Hindi