पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

TMC Crisis: TMC-कांग्रेस मर्जर की खबरों पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- 'विलय की चर्चा पूरी तरह...'

✍️ Admin 📅 13 June, 2026 ⏰ 08:18 PM 👁 105 views

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी का एक बड़ा समूह कांग्रेस में शामिल हो सकता है या TMC का कांग्रेस में विलय हो सकता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और TMC कांग्रेस में मर्ज नहीं हो रही है.

पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी. इसके साथ ही TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की राहुल गांधी के साथ लंबी बैठक भी हुई थी. इन बैठकों के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि TMC और कांग्रेस के बीच विलय की संभावना बन सकती है. साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि लोकसभा में TMC के कुछ सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: