पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

TMC Crisis: बागी सांसदों की बैठक के बीच लोकसभा स्पीकर से मिलकर कीर्ति आजाद ने सौंपा ज्ञापन, फिर दिया बड़ा बयान

✍️ Admin 📅 14 June, 2026 ⏰ 06:55 PM 👁 20 views

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आज़ाद और सागरिका घोष  रविवार (14 जून 2026) की सुबह  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे. उनके वहां पहुंचने के बाद मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या उनकी स्पीकर से मिलने के लिए पहले से कोई अपॉइंटमेंट तय है. इस सवाल का जवाब देते हुए कीर्ति आज़ाद ने कहा, "अगर सर हमें समय देंगे, तो हम उनसे मिलने जाएंगे. अगर समय नहीं मिलेगा तो मिलने के बाद हम वापस चले जाएंगे."

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा कि यह मामला बिल्कुल साफ है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने पहले ही स्पष्ट किया है कि संविधान की दसवीं अनुसूची (10th Schedule) के अनुच्छेद 4 के अनुसार इस तरह का बंटवारा नहीं हो सकता. कीर्ति आज़ाद ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत था. इसी वजह से उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर एक आवेदन लेकर आई है. उन्होंने बताया कि यह आवेदन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दिया गया है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: