16 करोड़ के कोयला घोटाले में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने लिखा पत्र, CM रेवंत रेड्डी से कर डाली ये मांग
सिंगरेनी कोलरीज कंपनी लिमिटेड में कोयले के स्टॉ घोटाले के आरोप में तेलंगाना में राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है. इस मामले में केंद्रीय कोयला मंत्री और सिकंदराबाद से बीजेपी सांसद किशन रेड्डी ने सीएम रेवंत रेड्डी से लेटर लिककर मामले की जांच की मांग की है.
मुख्यमंत्री को पत्र में क्या लिखा है?
10 जून को लिखे पत्र में किशन रेड्डी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एससीसीएल के स्टॉक से लगभग 1600 करोड़ के 40 लाख टन कोयला गायब होने की बात सामने आई है. कोयला गायब होना और अन्य संबंधित खबरें बेहद ही गंभीर है. इनकी तुरंत जांच होना चाहिए.
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि आपका ध्यान 1600 करोड़ रुपये के मूल्य की 40 लाख टन कोयला गायब होने की खबरों की ओर दिलाना चाहता हूं. इससे कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा है. केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा है कि अगर यह आरोप सही होते हैं, तो कंपनी की वित्तीय स्थिति और भविष्य पर असर पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने SCCL की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार बकाया राशि का भुगतान न होने पर कंपनी कमजोर हो सकती है.
स्रोत: ABP Hindi